लिखना जरूरी है (हिंदी कविता)
लिखना इसलिए नहीं कि
किसी का पढ़ना जरूरी है
लिखना इसलिए जरूरी है कि
अपनी बात कहना जरुरी है...
हम सजीव हैं निर्जीव नहीं
यह समझना जरूरी है
क्या सही क्या गलत
आकलन करना जरूरी है...
किस्मत ने हमें इंसान बनाया
इंसानियत बनाए रखना जरूरी है
कोई कठपुतली कोई खिलौना हम नहीं
कोई नचाये कोई खेलें
यह हमको मंजूर नहीं..
हक है हमारा अगर
तो आवाज उठाना जरूरी है
वही खून वही आंखें हमारी
वही दो फेफड़े एक ह्रदय हमारे
वही अंतरियां वही मस्तिष्क हमारे
फिर क्यों कोई बाटें हमें
जात-पात-धर्म पर सारे...
कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होता
बस अमीर और गरीब होता है,
कोई मूर्ख और कोई बेकार नहीं होता
बस कोई पढ़ा कोई अनपढ़ा होता है
यह समझना-सोचना जरूरी है
हम इंसान क्यों हैं, कहना जरूरी है.....
~रश्मि
2 Comments
सुंदर कविता👌
ReplyDeleteबहुत बहुत शुक्रिया ❤
ReplyDeleteDo not post spam links