Ticker

6/recent/ticker-posts

तस्वीरें / poetry

तस्वीरें



कुछ गलतियाँ हो जाती है
जब भावनाएं बेकाबू हो जाती है
थोड़ी सी चाहत थोड़ी सी मोहब्बत
की ख्वाहिश जगती है
दिल इश्क में फना होना चाहता है
थोड़ा जीना थोड़ा मरना चाहता है
फिर याद आता है
कोई भूलने की कोशिश में है
या भुला चुका... 
तो तस्वीरों को मिटाना पड़ता है
जज्बातों को दबाना पड़ता है
दिल को मोम से
पत्थर का बनाना पड़ता है
रोज की कहानी है ये
इस आग से रोज गुजरना पड़ता है
हमारे दिल कि यही किस्मत है
किस्मत से भला कोई जीत पाया है... 
फिर भला क्यूँ
उनकी मुश्किलें बढ़ाये हम
क्यूँ याद दिलाये हम
हमारे होने या ना होने के फलसफे को
इतने भी कमजोर हैं, नहीं हम
इसलिए तस्वीरों को लिख कर..... 

Rashmi~

Post a Comment

0 Comments