Ticker

6/recent/ticker-posts

कोई इंतजार करता चला जाता है

कोई इंतजार करता चला जाता है



तारीखें बदलती रहती है
दिन गुजरता रहता है
थमा - थमा सा वक़्त भी
चला ही जाता है
पर कोई बिछोह के 
उस लम्हें में ठहरा
ही रह जाता है
अनकहे वादे में
अनकहे जज्बातों में
आँसुओं का समंदर लिये
कोई इंतजार करता चला जाता है
कोई इंतजार करवाता चला जाता है... 

~ रश्मि

Post a Comment

0 Comments