कल रात खुदा से मुलाकात हो गई
तुम्हारे दीदार की दुआ हो गई
इतना भी क्यों खफा हो गई
सारे जहां को खबर हो गई....
2.
हम तो यारा मोहब्बत के मारे
गली-गली भटके दर्द हमारे
वफा-बेवफा सब हम पर भारी
अब खुदा ही बचाये रूह हमारी....
सोचा ना समझा
मोहब्बत तुमसे कर ली
साथ चलना ना चलना
अब तुम पर है
हमने तो अपनी
डगर ढूंढ ली
अब तेरी है सनम बारी....
4
. वो कहेंगे वो क्या ना कहेंगे
इसी फिक्र मोहब्बत गुजर जाती है
लहरें कदमों को छू कर लौट जाती है
और तेरे दीदार की खुशुबू
हवा में फना हो जाती है....
5.
जिस बात का ख़ौफ था
वही सच हो जाता है
प्यार की कस्ती
लहरों में डूब जाती है
लगता है मेरे मुक्ददर में तु नहीं
पर तेरे इंतजार की तलब
मिटती नहीं कभी....
6.
समुन्दर का पानी मीठा हो जाये
हम और तुम समुन्दर में खो जाये
दुनियां कहती रहे कुछ भी
पर आसमान का रंग गुलाबी हो जाये....
~रश्मि
4 Comments
very nice well written shayari
ReplyDeleteThanks🙏
ReplyDeleteThis Love Shayari in Hindi collection brings emotional, romantic, and heart-touching lines that express true love. Perfect for sharing feelings. Explore Love Shayari in Hindi and discover more poetry at The Indian Shayaris.
ReplyDeleteA heartwarming collection of Love Shayari in Hindi that beautifully describes love, emotions, and relationships. Each line is meaningful and romantic. Check Love Shayari in Hindi and explore more at The Indian Shayaris.
ReplyDeleteDo not post spam links