1. जो कहीं हो
तो ढुंढ लूँ उसे
जो हर जगह है
उसका कैसे पता करूँ
2. खुद को ढुँढु
अपना पता खोजूँ
सब खो के ही
खुद को पाऊँ
3. केतु की पहली
निशानी मौन
तलाश खुद के होने का
4. किसी के अचानक
चले जाने से
किसी के अचानक
चले आने से
'Let go'
करना आ जाता है
'Move on'
भी आसान हो जाता है...
5. कुछ बैचेनियाँ
जीने नहीं देती
कुछ यादें
मरने नहीं देती
हमारी मर्जी
कि कोई जगह नहीं
हर सांस पे
ना जाने किसका
कब्जा है
~Rashmi
0 Comments
Do not post spam links