पसंदीदा कोना
एक पसंदीदा कोना होता है
जहाँ बैठकर सुकून के
पल गुजरा करते हैं
चाय और कॉफी के प्याले होते हैं
पसंद की किताब
व खुद से बातें होती है
कुछ तन्हाई का सबब
कुछ यादें - कुछ मुलाकातें होती है
बैठे-बैठे गुम हो जाने का दौर
भी चला करता है
सही व गलत से परे
के जहाँ को ढुंढा भी जाता है
हर किसी के घर में
एक पसंदीदा कोना होता है.....
Rashmi ~
0 Comments
Do not post spam links