जब दिल उदास हो
तो पुरानी तस्वीरें देखी जाती है
नई तस्वीरें बनाई जाती है
पुराने दिन याद किये जाते हैं
कुछ जज्बातों को फिर से जिया जाता है
कुछ ख्यालों के पकवान पकाये जाते हैं
और बारिश हो जाये
तो चाय पे चाय पिये जाते हैं
थोड़ी ठंडी हवाओं को गीत सुनाएँ जाते हैं
बच्चों की चूं चां को आँख बंद अनसुना किया जाता है
कुछ लम्हों, को याद किया जाता है
कुछ को भुलाने का वादा खुद से किया जाता है
पर वादा तो टूटने के लिये ही होता है
थोड़ी सी बकवास बातें की जाती है
थोड़ी बकवास लिखी भी जाती है
थोड़ा रोया और थोड़ा हँसा भी जाता है
जब दिल उदास हो
और बारिश हो जाये....
Rashmi~
0 Comments
Do not post spam links