Ticker

6/recent/ticker-posts

भले ही ना आओ ( poetry)

 

  भले ही ना आओ
  उम्र भर


  भले ही ना आओ
  उम्र भर
  पर कह के जाना
  आऊंगा‌ .... 

 भले ही ना मिलो
 फिर कभी
 पर कह के जाना
 फिर मिलेंगे.... 
 
भले ही तुम
सब खतम
कर देना
पर कहना मत कभी 
सब खत्म..... 

भले ही ना आना
तुम कभी
पर किसी का
इंतजार खत्म
मत करना देना..... 

क्या पता
किसी का इंतजार 
किसी के जीने
कि वजह हो
दिल का चैन
आँखों का करार हो ‌.... 

भले ही ना आना
फिर कभी
क्या पता
किसी के लिए तुम
बारिश की बूँदे 
पक्षियों का कलरव 
 उगता हुआ सूर्य
 और अस्तगामी सूर्य
  हो.... 

भले ही ना आओ
 उम्र भर
 पर कह के जाना
 आऊंगा‌ .... 

Post a Comment

0 Comments