Ticker

6/recent/ticker-posts

अच्छा लगा (कविता)

उनका युँ चला आना
अच्छा लगा
सबसे नजरे बचाकर
हौले से छु जाना
अच्छा लगा
हाथ पकड़
भींगी सड़क पे
युँ ही चलते जाना
अच्छा लगा
कुछ कहे बिना
आँखों से सब कह जाना
अच्छा लगा
जाते-जाते
कहे जाना - फिर आऊँगा
अच्छा लगा
उनका जाना
आँखों का खुलना
एक आह !
थौड़ी सी सिसकी
फीकी मुस्कान
पर मन का कहना
सपनों में युँ मिलना
अच्छा लगा ।
~रश्मि







Post a Comment

0 Comments