Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना का हम करें बहिष्कार (बाल कविता)


एक दो तीन चार
चले ना जाये हम बाजार 
पांच छः सात आठ
चलो हम करें पाठ

नौ दस ग्यारह बारह
करते हैं हम सवाल 
तेरह चौदह पंद्रह सोलह
करले हम कुछ हिसाब किताब

सत्रह अठारह उन्नीस बीस
पुरा करे हम अपना काम
इक्कीस बाइस तेईस चौबीस 
रात और दिन का करे गुणा और भाग

पच्चीस छब्बीस सताईस अठाईस
हो जायें हम तैयार
उन्नतीस  तीस एकतीस बत्तीस
भगाये हम मन का पिचास

तैंतीस चौंतीस पैंतीस छत्तीस
ड्रेस टॉय लगा कर हम कर लें श्रृंगार
अड़तीस उनचालिस चालीस इकतालीस
हो गये हम ऑनलाइन स्कूल को तैयार

बियालिस तैंतालिस चौवालिस पैंतालीस
हम हैं तैयार पढ़ने को बारंबार
छियालिस सैंतालीस अड़तालिस
घर में रहकर हो जायें सुरक्षित 
उन्चास पच्चास 
कोरोना का हम करें बहिष्कार

~रश्मि 





Post a Comment

0 Comments