मेरी ज्यादातर कविताएं काल्पनिक ही होती है परंतु ये कविता कोई कल्पना के धागों से बुनी हुई नहीं है। ये मेरे बचपन की लिखी कविता है जो मैंने अपनी प्यारी बहुत ही सुंदर दोस्त को खोने के बाद लिखी थी। बचपन में आप जिसके साथ बड़े होते हो, खेलते हो, घुमते हो और अचानक से वो दुनियां छोड़ के चली जाये तो और आपको पहली बार पता चले की मौत क्या होती है और अपनों के छोड़ जाने के बाद कैसा महसुस होता है....
सालों तक विश्वास ही नहीं कर पाती थी वो नहीं है.... हमेशा सपनों में आती थी और जब मैं पुछती थी तुम जीवित कैसे हो गयी वो हर बार बताती थी बहुत सारी कहानियों अपने जीवित होने का...
पता नहीं कितने सालों तक मेरे सपने में आती रही.... पर अब कुछेक सालों से वो नहीं आती शायद उसे अपना नया शरीर मिल गया होगा... वैसे मैं नहीं जानती मरने के बाद क्या होता है...आत्मा वगैरह क्या है मुझे नहीं पता।वो नहीं आती सपनों में अब पर मैं उसे भुली नहीं कभी नहीं....
नहीं भुल पाऊँगी
तुझे पन्नों पे.........
आज से पहले कभी कहा नहीं
हमारी वो छोटी सी दास्तां
तुझसे मेरा दर्द का रिश्ता ना था
दोस्ती था - प्यार था
बचपन का साथ था....
वादा था उम्र भर का
जीवन के हर कदम पे
साथ निभाने का
इसलिये तो बचपन बड़ा खुशनसीब था
भूली नहीं
हमारा टेबुल तले लंच करना
भुली नहीं
हमारा जेबखर्च इक्टठे कर
आईसक्रीम खाना
भुली नहीं
मैदान के इस छोर से उस छोर तक
हाथ पकड़ यूँ ही चलते जाना
भूली नहीं
हमारा गुड्डे -गुड़ियों की शादी रचाना
खोने से डर लगता था मुझे
तो तुम कहती थी -
गुड्डा तेरा गुड़िया मेरी
पर जाने कहां से
हवा का झोंका आया
और तुम विलिन हो गई
ना गुड्डा अपना रहा
ना तुम साथ रही
पर सपनों में आने से तेरा
वादा तोड़ना भुल नहीं पाऊंगी
आँखों के सामने से तेरा
दुनियां छोड़ जाना
भुल नहीं पाऊँगी
क्योंकि बचपन का साथ था
वादा था उम्र भर...
17-3-09
~रश्मि
Google translation :-
Most of my poems are imaginary but this poem is not woven with the thread of any imagination. This is the poem written in my childhood which I wrote after losing my dear very beautiful friend. In childhood, when you grow up, play, roam, and suddenly leave the world, then you know for the first time what is death and how it feels after leaving your loved ones….
She could not believe it for years, she is not ... always used to come in dreams and when I asked you how she came alive she used to tell me a lot of stories every time she was alive ...
I do not know for how many years I have been in my dreams… but for a few years now, she may not have come, she must have found her new body… Well I do not know what happens after death… what is soul etc . I do not know. They do not come in dreams now but I have never forgotten them.
Won't be able to forget
On your pages ………
Never said before today
Our little tales
I had no relation with you
Friendship was - love was
Childhood was with me ....
The promise was of an age
At every step of life
To follow along
That is why childhood was very lucky
Not forgotten
Having lunch under our table
Not forgotten
Collect our pocket money
Eat ice cream
Not forgotten
From this end of the field to that end
Hold on
Not forgotten
Our dolls get married to dolls
I was afraid of losing
So you used to say -
Gudda tera doll meri
But where to go
Gust of wind
And you are finished
Na gudda adopting
No you are together
But your dreams are coming
Won't forget to break the promise
Front of your eyes
Leave the world
Won't forget
Because childhood was together
The promise was life long ...
17-3-09
~ Rashmi
0 Comments
Do not post spam links