आज मेरी दोस्त ने कहा
कोरोना पे लिखना कविता
सोचती रही घंटों
क्या और कैसे लिखुं
कोरोना पे कविता
मुझे तो नजर आते हैं
बस नदी का दो किनारा
दो वर्ग - दो समुदाय
मुझे तो नजर आते हैैं
अमीरी और गरीबी
का असल फर्क
माना कि कोरोना
अमीर - गरीब में
फर्क नहीं देखता
पर मेरी आंखें क्यों देखती है
एक वर्ग में बनते हैं -
रोज नये पकवान
एक वर्ग क्यों टकटकी लगाए
देखती है आसरा
कहीं से आती होगी
खाने की पोटली
कोरोना फर्क करें ना करे
पर दशकों से -
जब दुनियां भर में
महामारी से
लाशों की गिनती
एक वर्ग की
ज्यादा होती जाती है
तो वर्ग का फर्क
सामने आता जाता है
तब लगता है
हममें और कोरोना में
फर्क नहीं ज्यादा....
फिर कैसे लिखूं
कोरोना पे कविता
कोरोना कहता है
कोई भी मुझसे
अछूता नहीं होगा
फिर क्यों हम
एक समुदाय को
अछूत मान लेते हैं
तो शिक्षा पद्धति पे
सवाल उठने लगते हैं
मन में......?
जहां शिक्षा का
औसत ज्यादा है
वहां सोच का
स्तर इतना कम क्यों है....
ऐ मेरे दोस्त सच में
मुझे नहीं आता लिखना
कोरोना पे कविता
मुझे तो नजर आते हैं
भुखे - बेबस - लोग
मुझे तो नजर आते हैं
भुखे को खाना पहुँचाते
बस! कुछ लोग.....
मुझे तो नजर आते हैं
बीमारी और बीमार
मानसिकता के लोग....
मुझे तो नजर आते हैं
चिकित्सा व्यवस्था की
कम उपलब्धता....
ऐ मेरी दोस्त फिर
कैसे लिखूं कोरोना
पे कोई कविता.........।
~रश्मि
Goggle English translation:-
Writing poetry on corona
Thinking for hours ………
What and how to write
Poem on Corona?
I can see
Just river
Two classes - two communities
I can see
Wealth and poverty
The real difference of
Supposed corona
Rich in poor
Don't see the difference
But why do my eyes see…
Are made in a square -
New dishes everyday
Why hang a square
Let's see shelter
Must come from somewhere
Lunch box ........
Corona does not matter
But for decades -
When worldwide
Epidemic
Counting corpses
Of a class
Gets more
So the difference of class
Comes to the fore
Then takes
In us and corona
Not much difference .....
How to write again
Poem on corona
Corona says -
I too
Won't be untouched
Why then we
To a community
Let us consider untouchables .....
So on education system
Questions arise
In mind .....?
Where education-
Average is high
There thinking
Why is the level so low .....
Oh my friend really
I don't know write
Poem on corona
I can see
Hungry - helpless - people
I can see
Delivering food to the hungry
Just! some people .....
I can see
Sick and sick
People of mentality ....
I can see
Arranged for
Low Availability ....
Hey my friend again
How to write corona
Any poem on ……….
~ Rashmi
2 Comments
बहुत सुंदर लिखा है आपने रश्मि जी
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद सुबोध जी, आपका शुक्रिया
DeleteDo not post spam links