Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता (कविता)

जब लोगों के
असली चेहरे 
नजर आ जाये
तो अच्छी बात है
जब लोगों के
मुखौटे उतर जाये
तो अच्छी बात है
जब चेहरे से 
झूठ की पैंबद उतर जाये
तो अच्छी बात है
जब रिश्तों में
घालमेल करते लोग दिख जाये
तो अच्छी बात है
जब पीठ पे चाकु
मारते लोग दिख जाये
तो अच्छी बात है
बहुत अच्छी बात है
सौचना कि
तुम बच गये
छले जाने से
तुम बच गये
भावनाओं के चिथड़े उड़ जाने से
उससे पहले तुमने
चेहरे की पैबंद को देख लिया
तो अच्छी बात है
खुश हो जाना तुम
तुम्हारी स्वतंत्रता बरकरार है।
~रश्मि
3-4-20


English translation 

When people
Real Faces 
Can be seen
So good
When people
Get off the mask
So good
When face 
Lie down
So good
When in relationships
People watching
So good
When the back knives
Kill people can be seen
So good
Very good thing
Notice that
You survived
Being deceived
You survived
Due to flying emotions
Before that you
Seen face patch
So good
Happy you
Your freedom is intact.
~ Rashmi
3-4-20















Post a Comment

0 Comments