मैं कहती नहीं
दिलों की बातें
तुम तक पहुँचती नहीं
आँखों की बातें
लबों तक आती नहीं
खामोशी के बोल
तुम समझते नहीं
गीत कौई गुनगुनाओ
मन में झंकृत तार
तो छेड़ जाओ
तुम समझते नहीं
मैं कहती नहीं
राह है जुदा-जुदा
पर कुछ पल साथ
गुजार के तो जाओ
दो घड़ी बैठों
दो घड़ी सुस्ता लो
कुछ अपनी कहो
कुछ मेरी सुनो
फिर अपनी डगर
फिर अपना सफर
तुम समझते नहीं
मैं कहती नहीं
आसमांँ में भी
चाँदनी बरसती
हर तरफ
तुम कभी-कभी
तारे की तरह
टिमटिमा ही जाओ
तुम समझते नहीं
मैं कहती नहीं
तुम भी अकेले
मैं भी अकेली
जहाँ भी अकेला
खुदा भी अकेला
फिर कैसी हिचक
फिर कैसी कसक
तुम समझते नहीं
मैं कहती नहीं।
~रश्मि
You don't understand
I don't say
Words of the heart
Don't reach you
Words of the eyes
Don't come to friends
Silent words
You don't understand
Humming the song
Strings in mind
So tease
You don't understand
I don't say
The way is different
But with a few moments
Pass by
Sit two watch
Take two watch
Say something your
Listen my something
Then your path
Then your journey
You don't understand
I don't say
Even in the sky
Moonlight rain
Everywhere
You sometimes
Like a star
Go flickering
You don't understand
I don't say
You too alone
Me too alone
Wherever alone
God alone too
Then how hesitant
Then how tight
You don't understand
I do not say
~ रश्मि
0 Comments
Do not post spam links