जो भीड़ से मारे जाते हैं
जाने कैसी भीड़ होती है
जो लोगों को मार देती है
मानवता खत्म हो गई
या मानवता शब्द के मायने
खत्म हो गये
दया भाव और संवेदना
हमारी रूह की डिक्शनरी से
गायब हो गये
लगता है हम
जीते जागते रोबोट हो गये
जाने कैसी भीड़ होती है
जो लोगों को मार देती है
जाने क्यों हमारा खुन
बर्फ बन गया
उबलता ही नहीं
जंगल हमारा घर नहीं
फिर क्यों हम नरभक्षी होते जा रहे
लगता है हमारे रगों का
डी. एन. ए. भी बदल रहा है
जाने कैसी भीड़ होती है
जो लोगों को मार देती है
पाप - पुण्य का डर अगर
हमारे पूर्वजों ने ना बोया होता
तो आज हर इंसान दानव ही कहलाता
जाने कौन लोग होते हैं वो
जो भीड़ से मारे जाते हैं।।
~रश्मि
20-4-20
Know who are those people
Those killed by the mob
What a rush
Who kills people
Humanity is over
Or the meaning of the word humanity
Are over
Kindness and compassion
From our soul dictionary
Disappeared
What a rush
Who kills people
Know why our blood
It snowed
Not boiling
The forest is not our home
Why then are we becoming cannibals
Looks like our blood
D.N.A. Changing too
What a rush
Who kills people
Sin - If fear of virtue
Our ancestors would not have sown
So today every human being is called a demon
Know who are those people
Those who are killed by the mob.
~ रश्मि
20-4-20
0 Comments
Do not post spam links